Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

दृढ़ संकल्प और परिवार का साथ दिला सकता है नशे से मुक्ति: डीसीपी हिमाद्री कौशिक

ड्रग्स फ्री हरियाणा अभियान का फरीदाबाद में समापन, 2.5 लाख लोगों तक जागरूकता का पहुंचा संदेश
Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad News, 29 जून:
दृढ़ संकल्प, परिवार के सहयोग और खेलकूद जैसी सकारात्मक गतिविधियों के माध्यम से नशे की लत से छुटकारा पाया जा सकता है। इसलिए लोग अपने-अपने क्षेत्रों में नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने और नशामुक्त समाज बनाने में सहयोग दें। ये कहना था डीसीपी मुख्यालय हिमाद्री कौशिक का जोकि अंतर्राष्ट्रीय ड्रग्स निरोधक दिवस के अवसर पर फरीदाबाद पुलिस और हरियाणा राज्य नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो द्वारा एनएचपीसी कॉम्प्लेक्स में मुख्यमंत्री नायब सैनी का सपना ‘नशा मुक्त हरियाणा’ को साकार करने के लिए ‘ड्रग्स फ्री हरियाणा’ अभियान के तहत संयुक्त जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रही थीं।

डीसीपी हिमाद्री कौशिक ने कहा कि फरीदाबाद पुलिस ने पिछले एक साल में 500 से अधिक जागरूकता कार्यक्रम कर 2,50,000 के करीब लोगों को जागरूक करने का काम किया है। उन्होंने उपस्थित लोगों से आग्रह किया है कि नशे के दुष्प्रभावों बारे में अपने-अपने क्षेत्र जाकर लोगों को जागरूक करें, अगर यहां उपस्थित व्यक्ति पांच लोगों को भी जागरूक करेगा और नशा छुड़ाने में सहयोग करेंगे तो यह हरियाणा पुलिस की नशे के विरूद्व लड़ाई में बड़ा योगदान होगा।

डीजीपी अजय सिंघल की प्रेरणा, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक संजय कुमारके मार्गदर्शन तथा पुलिस कमिश्रर सतेंद्र कुमार गुप्ता के संयोजन में 11 जून को सिरसा से शुरू हुई इस 16 दिवसीय राज्यव्यापी जागरूकता यात्रा का समापन फरीदाबाद में हुआ।

कार्यक्रम का आयोजन एनएचपीसी के सीएमडी भूपेंद्र गुप्ता के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम का आरंभ आशुतोष मिश्रा जनरल मैनेजर एनएचपीसी द्वारा किया गया तथा धन्यवाद ज्ञापन राजेश जनरल मैनेजर एनएचपीसी ने दिया। कार्यक्रम में जयवीर राठी, पुलिस उपायुक्त यातायात अध्यक्ष के रूप में उपस्थित रहे ।

एनएचपीसी फरीदाबाद की तरफ से डॉ. वत्सल और डॉ. सतरूपा भट्टाचार्य ने स्वास्थ्य विशेषज्ञ के रूप में अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए। डॉ० भट्टाचार्य ने पुलिस विभाग पर भरोसा व्यक्त करते हुए कहा कि वर्दीधारी है तो हम सुरक्षित हैं। राजीव रंजन, प्रभारी आउटरीच, कार्यालय पुलिस महानिदेशक हरियाणा, पंचकूला ने कार्यक्रम संचालन किया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि फरीदाबाद पुलिस जागरूकता के साथ-साथ नशा तस्करों के खिलाफ भी लगातार सख्त कार्यवाही कर रही है। वर्ष 2025 में 467 मामले दर्ज कर 500 से अधिक आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आंकड़ों के अनुसार फरीदाबाद पुलिस इस कार्यवाही के लिए पूरे प्रदेश में अव्वल स्थान पर रही है। इसी प्रकार वर्ष 2026 में अब तक 238 मामले दर्जकर 300 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस दौरान 207 किलोग्राम गांजा, 1 किलोग्राम से अधिक चरस, 2.219 किलोग्राम अफीम सहित 193 ग्राम स्मैक, 171 प्रतिबंधित इंजेक्शन तथा 2953 प्रतिबंधित टैबलेट्स बरामद किए गए हैं।

कार्यक्रम के दौरान निरीक्षक सुनीता, प्रभारी सामुदायिक पॉलिशिंग टीम ने फरीदाबाद पुलिस ने जागरूकता कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला और शैक्षणिक संस्थाओं के सहयोग की सराहना की।
इस जागरूकता कार्यक्रम के दौरान चित्र कलाकार फरहीन, किशोर, सफिया, मोनिका व इकरा द्वारा नशा के दुष्परिणाम बारे तैयार की गई पेंटिंग आकर्षण का केंद्र रही।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों से प्रधानाचार्य, अध्यापकों व विद्यार्थियों ने भाग लिया स्वास्थ्य विभाग की टीम भी दौरान मौजूद रही। पुलिस विभाग की तरफ से एसीपी एनआईटी विनोद कुमार, एसीपी बल्लभगढ रवि कुमार, जितेंद्र राणा डीएसपी, हरियाणा राज्य नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो सहित फरीदाबाद पुलिस व हरियाणा राज्य नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

Create Entrepreneurs to scale up the job creation..J.P. Malhotra

Metro Plus

एसआरएस इंटरनेशनल स्कूल के छात्र ने स्वर्ण एवं रजत पदक जीत कर किया विद्यालय का नाम रोशन

Metro Plus

कबड्डी खेलने से शरीर तो मजबूत होता ही साथ में मन भी मजबूत होता है: केहरी

Metro Plus