Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

भारत विकास परिषद के रक्तदान शिविर में आलोक मित्तल ने किया नियमित रक्तदान करने का आह्वान

Metro Plus से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट।
Faridabad, 6 जुलाई:
भारत विकास परिषद की फरीदाबाद, संस्कार, बल्लभगढ़, माधव, केशव, गोविंद, नारायण, अरावली, विवेकानंद एवं श्रीकृष्ण शाखाओं के संयुक्त तत्वावधान में अग्रवाल सेवा सदन में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में 167 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरियाणा के डीजीपी (जेल) आलोक मित्तल थे जबकि अध्यक्षता भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय सेवा संयोजक राजकुमार अग्रवाल ने की।

इस अवसर पर डीजीपी आलोक मित्तल ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान मानवता की महत्वपूर्ण सेवा है। उन्होंने स्वस्थ नागरिकों से नियमित रक्तदान करने का आह्वान किया। वहीं श्री राजकुमार अग्रवाल ने कहा कि भारत विकास परिषद सेवा, संस्कार,सहयोग और समर्पण के माध्यम से समाज के सभी वर्गों तक पहुँचने का प्रयास करती है। ऐसे आयोजन इस भावना को और सशक्त करते हैं।

जिला समन्वयक एवं शिविर संयोजक संदीप मित्तल ने बताया कि परिषद की सभी 10 शाखाओं के संयुक्त प्रयासों से यह शिविर सफल रहा। उन्होंने रक्तदाताओं, सहयोगी संस्थाओं, चिकित्सकीय टीमों और स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया।

शिविर की विशेषता यह रही कि बड़ी संख्या में युवाओं ने पहली बार रक्तदान किया। महिलाओं की भी उल्लेखनीय भागीदारी रही जिन्होंने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर समाज सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्वता दिखाई।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में हरियाणा दक्षिण प्रांत के सेवा संयोजक डीएस त्यागी और परिषद की सभी 10े शाखाओं के अध्यक्षों और उनकी कोर टीमों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस अवसर पर अग्रवाल सेवा सदन के अध्यक्ष एसएन बंसल, परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष गौरव गुप्ता, रोटरी ब्लड बैंक के अध्यक्ष दीपक प्रसाद, केके मित्तल, आनंद जैन, रविंद्र गुप्ता, मनोज मित्तल,, राकेश गुप्ता सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं परिषद के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

अंत में सभी रक्तदाताओं का सम्मान किया गया और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। भारत विकास परिषद ने भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया।

Related posts

राखी सेठी बनीं महिला कांग्रेस हरियाणा की प्रदेश महासचिव एवं प्रदेश प्रवक्ता

Metro Plus

लखन सिंगला बनाए गए हरियाणा कांग्रेस कमेटी व्यापार प्रकोष्ठ के चेयरमैन

Metro Plus

अशोक लीलैंड के अधिकृत शोरूम जनरेटर एड्स का हुआ उद्वघाटन

Metro Plus