Metro Plus News
नगर निगमफरीदाबादहरियाणा

कूड़ा प्रबंधन पर पार्षदों-वेंडर्स के साथ बनेगी नई रणनीति, कूड़ा इधर-उधर फेंकने पर होगी कार्यवाही: अनिल यादव

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।

Faridabad, 15 जुलाई: शहर की कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था को अधिक प्रभावी और व्यवस्थित बनाने के उद्वेश्य से नगर निगम में वीरवार सुबह 11 बजे नगर निगम मुख्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में पार्षदों एवं कूड़ा प्रबंधन से जुड़े वेंडर्स की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता जॉइंट कमिश्नर अनिल यादव करेंगे। नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खडग़टा के निर्देशों पर आयोजित इस बैठक में शहर में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को बेहतर बनाने, कूड़े के वैज्ञानिक एवं व्यवस्थित निस्तारण तथा विभिन्न क्षेत्रों में सामने आ रही समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। बैठक का उद्वेश्य जन-प्रतिनिधियों और वेंडर्स के समन्वय से शहर में स्वच्छता व्यवस्था को और मजबूत करना है।

जॉइंट कमिश्नर अनिल यादव ने बताया कि सभी बल्क वेस्ट जनरेटर (Bulk Waste Generators) अपने लाइसेंस का समय रहते नवीनीकरण (रिन्यू) कराएं तथा नगर निगम के नियमों के अनुसार कूड़े का उचित प्रबंधन सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कूड़ा इधर-उधर फेंकने अथवा निर्धारित नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि शहर के कई स्थानों पर कई बार अव्यवस्थित तरीके से पड़ा हुआ कूड़ा दिखाई देता है, जिससे स्वच्छता व्यवस्था प्रभावित होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए पार्षदों और वेंडर्स के साथ बैठक आयोजित की जा रही है, ताकि सभी की सहभागिता से कूड़ा संग्रहण एवं निस्तारण की व्यवस्था को और अधिक व्यवस्थित बनाया जा सके।

बैठक में कूड़े के पृथक्करण, समयबद्ध उठान, निर्धारित स्थानों पर कूड़ा डालने और स्वच्छता मानकों का पालन करने तथा शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जाएंगे। नगर निगम का उद्वेश्य जन-प्रतिनिधियों और वेंडर्स के समन्वय से शहर में प्रभावी एवं टिकाऊ कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था स्थापित करना है।

Related posts

विकास रैली मेें मुख्यमंत्री ने जो वायदे जनता से किए थे वह सभी क्रमबद्ध तरीके से पूरे हो रहे है: सीमा त्रिखा

Metro Plus

Haryana Chief Minister Mr. Manohar Lal launching the CM Web Portal and CM Window (CM Grievances Redressal System) on the occasion of Good Governance Day

Metro Plus

दिल्ली स्कॉलर्स इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने जादू का खेल, कठपुतली का नाच आदि कार्यक्रम कर मनाया बाल दिवस

Metro Plus