Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

विकास कार्यों में देरी पर सख्त हुए मंत्री राजेश नागर, ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट की चेतावनी

काम में देरी बर्दाश्त नहीं, लापरवाह ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट: राजेश नागर

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।

Faridabad, 22 अगस्त: हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर ने तिगांव विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। सैक्टर-16 स्थित सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और संबंधित ठेकेदारों के साथ विकास कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा की।

मंत्री राजेश नागर ने अधिकारियों से एक-एक विकास कार्य की प्रगति की जानकारी ली और कहा कि जिन कार्यों पर काम चल रहा है, उन्हें निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा कराया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्यों में अनावश्यक देरी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। साथ ही, जिन नए विकास कार्यों की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, उनके जल्द से जल्द टेंडर जारी करने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने कहा कि तिगांव विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के लिए सरकार पूरी गंभीरता से काम कर रही है। सड़क, सीवर, जल निकासी, सफाई, स्ट्रीट लाइट तथा अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाना चाहिए, ताकि क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

बैठक के दौरान मंत्री ने बैठक में मौजूद ठेकेदारों को भी स्पष्ट निर्देश दिए कि वे विकास कार्यों की गति बढ़ाएं और गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय में कार्य पूरा करें। उन्होंने काम में अनावश्यक लापरवाही या लगातार देरी करने वाले ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और आवश्यकता पडऩे पर ब्लैकलिस्ट करने की भी चेतावनी दी।

राजेश नागर ने अधिकारियों से कहा कि विकास कार्यों की नियमित निगरानी की जाए और मौके पर जाकर कार्यों की गुणवत्ता की जांच सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आशीर्वाद से तिगांव विधानसभा क्षेत्र के लोगों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। विकास कार्य समय पर पूरे होंगे तो इसका सीधा लाभ आम जनता को मिलेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही, देरी या अड़ंगा लगाने की कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

बैठक में भाजपा नेता सुधीर नागर, जॉइंट कमिश्नर राजेश कुमार प्रजापति, जॉइंट कमिश्नर अमित मान, अधीक्षण अभियंता ओमवीर, पार्षद एवं फाइनेंस कमेटी सदस्य प्रदीप टोंगर, पार्षद प्रतिनिधि शीशराम अवाना, पार्षद प्रतिनिधि सुमंत चंदेल, पार्षद लाल मिश्रा, पूर्व पार्षद उम्मीदवार अमित भारद्वाज सहित क्षेत्र के सभी एसडीओ, जेई और संबंधित ठेकेदार मौजूद रहे।

Related posts

सूरजकुंड मेले में स्कूली बच्चों को भी मिल रहा कला करने का मौका

Metro Plus

हुड्डा ने कहा, सरकार बिना एक पल की देरी किये तीनों कृषि कानूनों को रद्दकर किसानों की मांगों को स्वीकार करे।

Metro Plus

औद्योगिक विशाल मेले के जरिए फरीदाबाद को एक बार फिर से एशिया के मानचित्र पर लाने की कवायद शुरू

Metro Plus