Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

पुलिस की बड़ी कार्यवाही, गांधी कॉलोनी हत्याकांड में आरोपी गिरफ्तार

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।

Faridabad, 31 अगस्त: फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराध व अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना छायंसा पुलिस की टीम ने गांधी कॉलोनी में युवक की हत्या के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार 30/31 अगस्त की रात को गांधी कॉलोनी, रेलवे स्टेशन रोड़ के पास सागर उम (30) की गर्दन पर कांच की बोतल से वार कर उसकी हत्या करने के मामले में पुलिस थाना NIT की टीम ने विरेंद्र उर्फ कालू वासी गांधी कॉलोनी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार ओमपाल निवासी गांधी कॉलोनी, ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उसका लड़का सागर 30 अगस्त को रेलवे स्टेशन के नजदीक ठेके के नजदीक विरेंद्र उर्फ कालू से अपनी मजदुरी के पैसे लेने गया था। जहां विरेंद्र की उसके साथ कहासूनी हो गई थी। जिसके चलते विरेंद्र ने सागर पर वहां पड़ी कांच की बोतल से सागर के सिर व गर्दन पर वार किये। जिससे उसके बेटे की मृत्यु हो गई। जिसकी शिकायत पर थाना NIT में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच आरंभ की गई।

प्राथमिक जांच में सामने आया कि 30 अगस्त को मृतक सागर ने आरोपी से अपनी मजदूरी के पैसे मांगे थे। जिसको लेकर कहासुनी हो गई थी। वीरेंद्र ने सागर के सिर व गले पर कांच की बोतल से वार किया था।

पुलिस ने आरोपी वीरेंद्र उर्फ कालू को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को मंगलवार को माननीय न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

रोटरी क्लब अर्थ की पल्लवी अग्रवाल ने की इंटरेक्ट क्लब की शुरूआत

Metro Plus

CMO के नाम पर एक ठेकेदार द्वारा करवाए जा रहे अवैध निर्माण!

Metro Plus

निगम अधिकारियों ने पार्षदों के साथ मानसून के पहले निगम द्वारा नालों की सफाई से संबंधित जानकारी की सांझा।

Metro Plus