Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

6 लाख 34 हजार रूपए की लागत से चौपाल का उद्घाटन

सोनिया शर्मा
पलवल, 3 नवंबर:
मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव दीपक मंगला ने गांव बाता में गत् सांय लगभग 6 लाख 34 हजार रूपए की लागत से बनाई गई चौपाल का उद्घाटन किया तथा इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पलवल जिला का चहुमुखी विकास किया जाएगा और गांव की जो भी जन-समस्याएं हैं, उन समस्याओं के बारे उन्हें अवगत कराये ताकि समय रहते हुए उनका निपटारा किया जा सकें।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल के कुशल नेतृत्व में जिले में विकास कार्य तेजी से करवाए जा रहे है तथा आने वाले समय में पलवल के विकास का पहिया तेज गति से घूमेगा। दीपक मंगला ने कहा कि बीते दिनों बारिश,ओलावृष्टि व प्राकृतिक आपदा के चलते गेहूं की फसल को जो नुकसान हुआ है, के बारे में उन्होंने किसानों की समस्याओं को मुख्यमंत्री के सामने रखा तथा मुख्यमंत्री ने किसानों की बर्बाद फसल को देखते हुए पलवल जिले में लगभग 200 करोड़ रूपए की मुआवजा राशी किसानों को मुआवजेे के रूप में उपलब्ध करवाई। उन्होंने कहा कि पलवल जिले के विकास के लिए अनेक योजनाएं बनाई गई है तथा इन योजनाओं को अमलीजामा पहनाने के लिए प्रक्रिया चल रही है तथा जिले के विकास को नए आयाम मिलेंगे।
इस अवसर पर ग्रामीणों ने अपनी जनसमस्याओं को लेकर एक मांग पत्र सौंपा । श्री मंगला ने ग्रामीणों की इन समस्याओं शीघ्र निपटाने का आश्वान दिया। इस अवसर पर पवन अग्रवाल,शिवओम,विजय पोसवाल,अविनाश शर्मा,धर्मचन्द ,दयाराम भारद्वाज, भजनलाल, रमेशचन्द, गंगाराम, टेकचन्द,चेतराम, सुन्दर लाल, हुकम नम्बरदार, टेकचन्द व सुरेश नम्बरदार सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।DSC03971

Related posts

HUDA प्रशासक सोनल गोयल को किया राज्यपाल ने सम्मानित

Metro Plus

Energy Conservation in DLF Industrial Area : J.P. Malhotra

Metro Plus

हॉमर्टन ग्रामर स्कूल जानता है कि बच्चे के अंदर किस तरह प्रतिभा और गुणों का विकास किया जाये

Metro Plus