Metro Plus News
फरीदाबादराष्ट्रीयहरियाणा

19 को वालीवुड सिंगर ऋचा शर्मा बिखेरंगी अपने सूर का जादू

नवीन गुप्ता
फरीदाबाद, 15 नवम्बर:
फरीदाबाद शहर को देश के टॉप-20 स्मार्ट शहरों में से एक में शामिल करवाने में प्रयासरत् नगर निगम फरीदाबाद ने इसके लिए अपनी पूरी जान लड़ा रखी है। इसी कड़ी में नगर निगम फरीदाबाद ने अब लोगों को रिझाने और स्मार्ट सिटी के बारे में उनकी राय जानने के लिए वालीवुड सिंगर ऋचा शर्मा को अपना ब्रांड एंबेसडर बना दिया है। ब्रांड एंबेसडर बनने के बाद ऋचा शर्मा पहली बार सेक्टर-12 के खेल स्टेडियम मे 19 नवम्बर को नगर निगम फरीदाबाद द्वारा आयोजित म्यूजिकल इवेंट में अपने सूर का जादू बिखेरेंगी।
यह जानकारी देते हुए नगर निगम फरीदाबाद के अधीक्षक अभियंता, डीआर भास्कर ने बताया कि भारत सरकार द्वारा निर्धारित मानकों पर फरीदाबाद शहर को देश के 98 स्मार्ट शहरों में से एक शहर के रूप में चुनने के बाद फरीदाबाद को अब प्रथम चरण में 20 शहरों में लाने के लिए नगर निगम, फरीदाबाद ने भारत सरकार द्वारा निर्धारित मानको के अन्तर्गत कई प्रकार के कदम उठाए हैं। इसी के तहत नगर निगम द्वारा फरीदाबाद के सभी निवासियों तथा हितधारकों में स्मार्ट सिटी के बारे में जागरूकता लाने के लिए 19 नवम्बर को शाम 5.30 बजे सेक्टर-12 के खेल स्टेडियम मे एक बहुत बड़े म्यूजिकल कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस इवेंट का संचालन वॉयस ऑफ इंडिया तथा इंडियन शूफी म्यूजिक का फेश कहलाने वाली नामी-गिरामी सिंगर ऋचा शर्मा द्वारा किया जाएगा, जोकि स्मार्ट सिटी के लिए नगर निगम द्वारा ब्रांड एंबेसडर बनाई गई हैं। इस कार्यक्रम में वालीवुड सिंगर ऋचा शर्मा अपने सूर के जादू से अपनी वाणी का जादू बिखेर दर्शकों का मनोरंजन करेंगी।

Related posts

उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने दिया जुनैद के परिजनों को उचित कार्रवाई का आश्वासन

Metro Plus

एबीवीपी ने किया नेहरू कॉलेज की नयी प्रिंसिपल का स्वागत

Metro Plus

Palwal Donors Club ने रक्तदान शिविर लगाकर गलबान घाटी के अमर शहिदों को दी श्रद्धांजलि

Metro Plus