Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

सर्वजातीय सामूहिक विवाह बंधन में बंधेंगे 50 जोड़े

सोनिया शर्मा
फरीदाबाद, 16 नवम्बर
: महाराजा अग्रसेन विवाह समिति की तरफ से होटल शहनाई में एक प्रेस वार्ता की गई। जिसमें प्रधान ब्रह्मप्रकाश गोयल ने बताया कि 19 नवम्बर 2015 वीरवार को 16वां सर्वजातीय 50 जोड़ों का सामूहिक विवाह बड़ी धूम-धाम से किया जाएगा। बारात अग्रसेन भवन सेक्टर-19 से 50 दूल्हे घोडिय़ों पर सवार होकर दोपहर 2 बजे चलकर बैण्ड बाजे, आतिशबाजी, कृष्ण-राधा, शंकर-पार्वती की सुंदर झांकियां के साथ ओल्ड फरीदाबाद की मार्केट से होती हुई दशहरा मैदान सेक्टर-16 में पहुंचेगी। गोयल ने सभी फरीदाबाद की धार्मिक, सामाजिक, राजनैतिक संस्थाओं से अनुरोध किया कि इस नेक कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। महासचिव संजीव कुशवाहा के अनुसार वहां पर पूरे हिन्दु रीति-रिवाज से जयमाला व फेरे होंगे।
प्रेसवार्ता में मुख्य रूप से संरक्षक अनिल गुप्ता, कोषाध्यक्ष मनोहर लाल सिंघल, उपप्रधान तेजपाल गर्ग, युगल मित्तल, सचिव पीसी गुप्ता, केदारनाथ अग्रवाल, प्रचार सचिव पं० मनीश शर्मा, शिवकुमार मंगला, पवन गर्ग, गोपाल कंसल, रजत गोयल, शिवकुमार कंसल आदि मौजूद थे।
4

Related posts

हरियाली तीज के अवसर पर तिगांव में विशाल दंगल प्रतियोगिता का आयोजन

Metro Plus

राज्यसभा चुनाव में संजय भाटिया और कर्मवीर सिंह बौद्व को मिला निर्वाचन प्रमाण-पत्र मात्र एक पोस्ट डेटेड चेक!

Metro Plus

फरीदाबाद का समुचित विकास ही मेरी पहली प्राथमिक्ता: लता रानी गुर्जर

Metro Plus