Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

समाजसेवी विनय गुप्ता को भ्रात शोक: आज सात बजे किया जाएगा दाह संस्कार

शिक्षाविद् दिव्य गुप्ता को पितृशोक
नवीन गुप्ता
फरीदाबाद, 21 जनवरी: शहर के समाजसेवी एवं भवानी शंकर अनंगपुरिया चैरिटेबल ट्रस्ट फरीदाबाद के फाउंडर चेयरमैन ओमप्रकाश गुप्ता का आज सुबह आकस्मिक निधन हो गया। श्री गुप्ता ने आज सुबह आखिरी सांस लेते हुए इस संसार से विदा ले ली। 72 वर्षीय श्री गुप्ता अपने पीछे अपनी पत्नी, बेटे दिव्य गुप्ता सहित भरा-पूरा परिवार छोड़कर चले गए। उनके आकस्मिक निधन पर शहर की सामाजिक, धार्मिक, राजनेताओं एवं शिक्षाविदें ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए परमपिता परमात्मा से उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की है और इस दु:ख की घडी में गुप्ता परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। ओमप्रकाश गुप्ता एडवांस्ड इंस्ट्रीट्यूट ऑफ एजूकेशन के चेयरमैन विनय गुप्ता तथा समाजसेवी पवन गुप्ता के बड़े भाई थे तथा तपेश गुप्ता और एडवोकेट नितेश गुप्ता के ताऊ थे।
स्वर्गीय ओमप्रकाश गुप्ता का दाह संस्कार आज वीरवार को ही शाम को सात बजे खेड़ी पुल नहर पार के श्मशान घाट में किया जाएगा।

Related posts

हिसार एयरपोर्ट से पहली कमर्शियल फ्लाइट रवाना, प्रधानमंत्री मोदी ने किया शुभारंभ

Metro Plus

एचके बत्रा और आशीष जैन पुन: बने चैम्बर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष व महासचिव

Metro Plus

मिर्गी के समय भी महिलाएं मां बन सकती है: डॉ० रोहित गुप्ता

Metro Plus