Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

रोटरी क्लबों के सहयोग से थैलासिमिया पीडि़त बच्चों की मदद के लिये रक्तदान शिविर का आयोजन

15 युनिट से ज्यादा रक्तदान करने वाली नूपुर बंसल आदि महिलाओं को शॉल, स्मृृति चिन्ह व सम्मान पट्टिका देकर सम्मानित किया गया।
नवीन गुप्ता
फरीदाबाद, 26 जनवरी: गणतंत्र दिवस पर थैलासिमिया रोग से पीडि़त बच्चों की मदद के लिये मानव सेवा समिति ने एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद इंडस्ट्रियल टाऊन, रोटरी एनआईटी, रोटरी संस्कार व भारत विकास परिषद की संस्कार शाखा के सहयोग से समिति के सेक्टर-10 स्थित कार्यलय मानव भवन में आयोजित इस कैम्प में 131 रक्तदान प्रेमियों ने रक्तदान करके गणतंत्र दिवस पर एक दूसरे को शुभकामनाएं प्रदान की। शिविर में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़ कर रक्तदान किया। शिविर का शुभारंभ 32 बार रक्तदान करने वाली महिला एडवोकेट रंजना शर्मा ने ध्वजारोहण करके किया। इस अवसर पर 15 युनिट से ज्यादा रक्तदान करने वाली महिला रंजना शर्मा, नूपुर बंसल, नीरज जग्गा, सीमा मंगला, नितिका भाटिया, मंजीन नासा, प्रोमिला अरोड़ा को शॉल, स्मृृति चिन्ह व सम्मान पट्टिका देकर सम्मानित किया गया। अमर बंसल ने शिविर में 49वीं बार रक्तदान किया।
इस कैम्प को सफल बनाने में मानव सेवा समिति, उपरोक्त रोटरी क्लब व भारत विकास परिषद् संस्कार शाखा के पदाधिकारी अरुण बजाज, रो०महेन्द्र सर्राफ, रो०गोपाल कुकरेजा, रो० नवीन गुप्ता, रो०दिनेश गुप्ता, रो०सुभाष जैन, रो०गुरनाम विरदी, पी.पी. पसरीजा, वीरेन्द्र चक्रवती, रो० लव विज, रो०अजय अद्लखा, रो० हर्षिता अद्लखा, एमएल शर्मा, रो०दिनेश शर्मा, राष्ट्रीय कवि एवं रो० दिनेश रघुवंशी, अमर खान, अमर बंसल, जेएस कलसी, कैलाश शर्मा, सुरेन्द्र जग्गा, संदीप राठी, उषाकिरण शर्मा, बांकेलाल, बी.आर. सिंगला, संजीव शर्मा, संदीप मित्तल, प्रदीप टिबड़ेवाल आदि ने बढ़-चढ़ कर सहयोग पदान किया। सभी रक्तदान प्रेमियों को प्रमाण पत्र, उपहार व जांच रिपोर्ट व डोनर कार्ड प्रदान किया गया। इस अवसर पर समिति की संयोजिका उषाकिरण शर्मा ने अप्रैल में महिला रक्तदान शिविर लगाने की घोषणा की।

????????????????????????????????????

IMG-20160126-WA0085

????????????????????????????????????

IMG-20160126-WA0082

Related posts

CM फ्लाइंग ने किया छापा मार 18 युवक व 8 युवतियों को गिरफ्तार। जानें क्यों?

Metro Plus

Haryana Governor, Prof Kaptan Singh Solanki donating towards Flag Day on the occasion of National Armed Forces Flag Day at Chandigarh

Metro Plus

GOVT स्कूल की छात्राएं Farewell Party में जमकर थिरकी

Metro Plus