Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

थैलासीमियाग्रस्त बच्चों ने की जमकर मस्ती

नवीन गुप्ता
फरीदाबाद, 21 सितंबर:
जैसा की संस्था का पिछले 20 सालों से प्रयास रहा है कि बच्चों को स्वस्थ व खुश रखा जाए। आज उसी कड़ी में बच्चों को प्रतापगढ़ फॉर्म झज्जर बस द्वारा ले जाया गया। रास्ते भर बच्चों ने खूब मस्ती की, गाने गाए व डांस किया। वहां पहुंचने पर नाश्ते का विशेष इन्तजाम था। बच्चों ने वहां तीरंदाजी, राइफल, गुलेल से निशानेबाजी की व कंचे, पिटठू, क्रिकेट, फुटबाल का बहुत ही आनंद लिया। बच्चों ने कहा कि इससे बढिय़ा दिन उनके जीवन में कभी नही आया था। बच्चों ने मढ़ (कीचड़ डांस) व बाथ का आनंद लिया जो उनके लिए एक अलग ही अनुभव था। बच्चों ने कीचड़ में खूब मस्ती की और फिर नहा-धोकर दोपहर के स्वादिष्ट खाने का आनंद लेकर कैमल राइडिंग का आनंद लिया। इसके बाद बच्चों ने कुम्हार के साथ मिल मिट्टी के खिलोने बनाये। लड़कियों को मेहंदी लगायी गयी। बच्चों ने राजस्थानी व हरियाणवी पोशाक में फोटो खिंचवाए। बच्चों को ट्रैक्टर द्वारा खेतों मे ले जाया गया जहां बच्चों ने देखा की किस प्रकार खेती की जाती है। बच्चों ने खुद ही गन्ने तोड़कर आनंद लिया।
आज जो बच्चे पिकनिक पर गए उनमे आदिति, नुपुर, काव्यांश, डेजी, गणेश, कृतिका, सुमित, विशाल, वैभव, लोकेश, अक्षय, चंचल, चांदनी, आरती, शवीश, मीनू, दिवांशु, खुशी, प्रणय चावला आदि बच्चें शामिल रहे। बच्चों का वहां से आने का दिल ही नही था। अब वापिसी का समय था तो पूरी मस्ती का जोश था। बच्चों ने डी.जे.पर खूब डांस किया तो उनके अभिभावकों के चेहरे खुशी से खिल उड़े। वो भी डांस करने को मजबूर हो गए। उन्होंने खूब डांस किया। सभी अभिभावकों ने संस्था के इस प्रयास की दिल से सराहना की व कहा कि अगर आज उनके बच्चें खुशी का जीवन व्यतीत कर रहे है तो इसमें संस्था का बहुत बड़ा योगदान रहा है।
इस कार्यक्रम मे रिद्धम् संगीत महाविद्यालय के बृजेश शर्मा, दीपक भसीन, कमलजीत मदान, हरीश रतरा व नवीन कालरा का विशेष सहयोग रहा। इस कार्यक्रम में संस्था के रविंदर डुडेजा, जेके भाटिया, नीरज कुकरेजा, कमलेश डुडेजा आदि उपस्थित थे। अंत में रविंदर डुडेजा ने प्रतापगढ़़ फार्म के सभी कर्मचारियों का उनके सहयोग के लिए धन्यवाद किया
Group.2

Related posts

राजस्थान एसोसिएशन द्वारा तीज कार्यक्रम का आयोजन बहुत धूमधाम से किया गया

Metro Plus

बायोगैस प्लांट लगाकर सरकार से फायदा लें: अपराजिता

Metro Plus

Tata Financial Services सैक्टर-16 हुडा मार्किट में खोली अपनी नई ब्रांच

Metro Plus