Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

मोदी सरकार के 12 साल: स्वच्छता और वृक्षारोपण अभियान में शामिल हुए मंत्री कृष्णपाल गुर्जर

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।

Faridabad, 16 जून: भारत सरकार में केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 9 जून से 21 जून तक पूरे देश में विभिन्न जन-जागरूकता एवं जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सैक्टर-65 तथा सैक्टर-60 में स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण कार्यक्रम और समाज के विभिन्न वर्गों के प्रमुख लोगों से संवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए।

केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि 10 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में कार्य करने का ऐतिहासिक रिकॉर्ड स्थापित किया है। पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास, आधारभूत संरचना, पर्यावरण संरक्षण और जनकल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। इन्हीं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए देशभर में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसी उद्वेश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिनमें नीम, पीपल और बरगद जैसे पर्यावरण के लिए अत्यंत लाभकारी पौधे लगाए जा रहे हैं। ये वृक्ष प्राकृतिक रूप से अधिक ऑक्सीजन प्रदान करते हैं तथा पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि पौधारोपण के साथ-साथ पौधों का संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है। इसके लिए संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों और उद्यान विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि कम से कम दो वर्षों तक पौधों की नियमित देखभाल सुनिश्चित की जाए ताकि वे पूर्ण रूप से विकसित होकर पर्यावरण को लाभ पहुंचा सकें।

इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए एक पेड़ मां के नाम अभियान को देशभर में अभूतपूर्व जनसमर्थन मिला है। इसके परिणामस्वरूप करोड़ों पौधे लगाए गए हैं, जिससे हरित क्षेत्र में वृद्धि होने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी मजबूती मिली है। उन्होंने कहा कि कहा कि पिछले 12 वर्षों में शहर की सड़क एवं परिवहन संपर्क व्यवस्था में ऐतिहासिक सुधार हुआ है। आधुनिक सड़क नेटवर्क और एक्सप्रेस-वे परियोजनाओं के कारण शहर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के प्रमुख विकास केंद्रों में शामिल हो चुका है। उन्होंने कहा कि दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग को आधुनिक स्वरूप प्रदान किया गया है तथा यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाया गया है। दिल्ली-वडोदरा एक्सप्रेस-वे के माध्यम से फरीदाबाद को देश के विभिन्न हिस्सों से सीधे जोड़ा गया है। इसके अतिरिक्त जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक बेहतर संपर्क सुनिश्चित करने के लिए सैक्टर-65 से सीधा सड़क संपर्क विकसित किया गया है। फरीदाबाद को बुलंदशहर और गंगा एक्सप्रेस-वे से जोडऩे की योजना को भी मंजूरी मिल चुकी है।

केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने बताया कि ग्रेटर नोएडा से संपर्क मजबूत करने के लिए यमुना नदी पर नया पुल निर्मित कर कनेक्टिविटी को और बेहतर बनाया गया है। आश्रम से सराय तक सिग्नल-फ्री कॉरिडोर परियोजना को भी स्वीकृति मिल चुकी है। इसके अलावा कालिंदी कुंज क्षेत्र में लगने वाले ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा लगभग 500 करोड़ रूपये की परियोजना को मंजूरी प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि फरीदाबाद को नोएडा, गाजियाबाद, लोनी, ट्रॉनिका सिटी तथा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे से जोडऩे के लिए लगभग 60 किलोमीटर लंबे नए राजमार्ग की योजना पर कार्य किया जा रहा है। यह परियोजना फरीदाबाद के विकास में मील का पत्थर साबित होगी।

उन्होंने कहा कि आज फरीदाबाद हरियाणा का ऐसा प्रमुख शहर बन चुका है, जिसे देश के विभिन्न हिस्सों से आधुनिक राजमार्गों और एक्सप्रेस-वे नेटवर्क के माध्यम से जोड़ा गया है। आने वाले वर्षों में ये परियोजनाएं क्षेत्र के आर्थिक, औद्योगिक और सामाजिक विकास को नई गति प्रदान करेंगी।

इस मौके पर बल्लभगढ़ एसडीएम मयंक भारद्वाज, निगम जॉइंट कमिश्नर करण सिंह, टिपरचंद शर्मा, मंडल अध्यक्ष कुलदीप मथारू, मंडल अध्यक्ष गौरव विरमानी, मंडल अध्यक्ष पवन सेनी, मंडल अध्यक्ष विपिन त्यागी, पार्षद योगेश शर्मा, पार्षद रवि भगत, पार्षद महेश गोयल, मार्किट कर्मियों चेयरमैन संजीव बैंसला, ज्ञानेंदर भारद्वाज, जीतराम फौगाट, प्रमोद राणा, जेपी मास्टर, महेंद्र वैष्णव, हर्ष मित्तल, डॉ० दिनेश गुप्ता, पारस जेन, स्वराज भारती, महेंद्र वैष्णव, पवन कुमार सीएम विंडो एमिनेंट सदस्य नंदकिशोर वैष्णव सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related posts

DHBVN के SE पर रेप का मुकदमा दर्ज, महिला को शादी और नौकरी झांसा देने देकर रेप करने का आरोप!

Metro Plus

सर्दी के मौसम में भी पानी की किल्लत से परेशान है कृष्णा कॉलोनी के लोग: लखन सिंगला

Metro Plus

MTC ग्रुप ने राजस्थान की खुशबू लिए की Natural शुद्ध कच्ची घानी के तेल की लांचिंग

Metro Plus