Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

जनविकास कार्यों को लेकर उपायुक्त ने ली अधिकारियों की बैठक

नवीन गुप्ता
फरीदाबाद,26 नवंबर:
नगर निगमायुक्त एवं जिला उपायुक्त डॉ. अमित कुमार अग्रवाल ने आज यहां लघु सचिवालय सैक्टर-12 स्थित अपने कार्यालय मे नगर-निगम के सम्बन्धित अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें आवश्यक जनविकास कार्यों एवं अन्य आवश्यक गतिविधियों को तीव्रतापूर्वक एवं समयबद्ध तरीके से क्रियान्वित करने बारे दिशा-निर्देश दिए।
डॉ. अग्रवाल ने अधिकारियों से कहा कि निगम की जमीनों पर अवैध कब्जों का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री घोषणाओं सहित अन्य प्रकार के नियमित विकास कार्य तुरन्त पूरे किए जाएं। निगम क्षेत्र में संचालित सामुदायिक एवं सार्वजनिक शौचालयों के अलावा अन्य जिन स्थानों पर शौचालयों का निर्माण जरूरी है तो चण्डीगढ़ मुख्यालय से तुरन्त स्वीकृति प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि बकायादारों से प्रापर्टी टैक्स की रिकवरी भी निर्धारित लक्ष्य के अनुसार सुनिश्चित करें। सभी प्रकार की आनलाईन अदायगी का डाटा सही रूप में अपलोड करना जरूरी है। उन्होंने निगम के जनसुविधा केन्द्र के संचालन, सुविधाओं तथा उपलब्धियों को और अधिक सुचारू ढंग से क्रियान्वित करने की दिशा में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में निगम संयुक्तायुक्त सुनीता वर्मा व राजेश कुमार, अधीक्षण अभियन्ता डीआर भास्कर, वरिष्ठ नगर योजनाकार सतीश पाराशर, कार्यकारी अभियन्ता वीके कर्दम तथा राधेश्याम सहित निगम के अन्य सभी सम्बन्धित अधिकारी भी उपस्थित थे।

Related posts

मारवाड़ी युवा मंच द्वारा मीठा शरबत पिलाकर लोगों को गर्मी से राहत दिलाई

Metro Plus

गरिमा मित्तल फरीदाबाद की हुडा प्रशासक बनी

Metro Plus

MCF का प्रोपर्टी टैक्स ना भरने वालों के प्रोपर्टी पर सीलिंग की कार्यवाही शुरू।

Metro Plus